{"_id":"613fa5dc8ebc3e17183efe0b","slug":"now-shooter-dipendra-will-target-with-his-pistol-license-issued-sambhal-news-mbd4025581142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपनी पिस्टल से निशाना साधेंगे निशानेबाज दीपेंद्र , लाइसेंस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपनी पिस्टल से निशाना साधेंगे निशानेबाज दीपेंद्र , लाइसेंस जारी
विज्ञापन
संभल। पैरालंपिक निशानेबाज दीपेंद्र सिंह का लाइसेंस आखिरकार जिला प्रशासन ने सोमवार को जारी कर दिया। लाइसेंस जारी होने के बाद पैरा निशानेबाज दीपेंद्र सिंह के पिता खुश नजर आए। उन्होंने जिलाधिकारी व अमर उजाला का आभार जताया। शस्त्र लाइसेंस जारी होने की जानकारी दीपेंद्र सिंह को भी दे दी गई है।
दीपेंद्र सिंह के पिता राजपाल सिंह ढाई वर्ष से अपने निशानेबाज बेटे के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी कराने के लिए प्रयासरत थे। तत्कालीन जिलाधिकारी ने कोई सुनवाई नहीं की थी। निशानेबाज की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई पूरी कराने के लिए अधीनस्थों को आदेश किए। इसका नतीजा यह रहा कि लाइसेंस जल्द जारी हो गया।
संभल जिले के गांव भटपुरा निवासी निशानेबाज दीपेंद्र सिंह हाल ही में जापान के टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक में शामिल हुए थे। बेहतर प्रदर्शन किया और दसवीं रैंक हासिल की। देश लौटने पर उन्होंने फिर कड़ी मेहनत करने और 2024 में पेरिस में होने वाले पैरा ओलंपिक में पदक जीतकर लाने का विश्वास जगाया है।
विज्ञापन
अभी तक दीपेंद्र के पास अपना शस्त्र लाइसेंस नहीं था। किराए की पिस्टल से ही दस मीटर प्रतियोगिता में अब तक भाग लिया है। पैरा निशानेबाज की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने संज्ञान लिया और अब दीपेंद्र सिंह का शस्त्र लाइसेंस जारी हो गया है। अब दीपेंद्र सिंह का खुद का शस्त्र लाइसेंस है तो वह दस मीटर के अलावा 25 और 50 मीटर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।