{"_id":"685eff5ae0c37204cc049e82","slug":"now-dna-test-will-be-done-on-the-skeleton-of-haryana-youth-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121089-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हरियाणा के युवक के कंकाल का अब होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हरियाणा के युवक के कंकाल का अब होगा डीएनए टेस्ट
Sat, 28 Jun 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। गांव खेड़ा खास के जंगल में मिले अजय के कंकाल का हरियाणा की पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। वह अपने साथ कंकाल को ले गई है। डेढ़ करोड़ रुपये के लिए दोस्त ने ही अपने पांच साथियों के साथ मिल कर हरियाणा के युवक अजय (27) की 4 अप्रैल को गोली मार कर हत्या कर दी थी और शव थाना बनियाठेर के चंदौसी-संभल हाईवे पर गांव खेड़ा खास के निकट सड़क किनारे खंदी में तीन फीट गहरा गड्ढा खोद कर दबा दिया था। हरियाणा के थाना सांपला की पुलिस ने बुधवार को दो अभियुक्तों की निशानदेही पर तीन डॉक्टरों की टीम और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक का कंकाल बरामद किया था। वहीं कंकाल पर कपड़ों से अजय की गाड़ी की आरसी और एसबीआई का एटीएम कार्ड भी मिला है।
हरियाणा के थाना सांपला क्षेत्र के गांव भैंसरू खुर्द के रहने वाले योगेश पुत्र सतीश ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि उसके भाई अजय ने दीपांशु पुत्र नरेश निवासी गांव वैयापुर के साथ पैतृक जमीन को बेचने के लिए बयाना दिया था। तीन अप्रैल 2025 को उसका भाई अजय अपनी आई-20 गाड़ी से सांपला तहसील आया था। उसके बाद अजय अपनी गाड़ी व मोबाइल फोन गांव के जलघर के पास छोड़ कर कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद उसका अता पता नहीं लग सका। इस मामले में थाना सांपला में जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के रहने वाले सुमित चौधरी और भूपेूंद्र उर्फ बुद्धा समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
25 जून दिन बुधवार को तीन डॉक्टर्स की टीम में डाॅ. विवेक हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, डॉ. फैसल व सोमशेखर शर्मा गजरौला मेडिकल कॉलेज, सीएचसी चंदौसी सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह, डॉ. मनोज सिंह समेत नायब तहसीलदार सत्येंद्र तिसंह, थाना प्रभारी मेघपाल सिंह, थाना सांपला के एसएचओ विनोद कुमार, एसआई महेंद्र सिंह की मौजूदगी में गांव खेड़ा खास के जंगल से अजय का कंकाल बरामद किया गया था। तीन डॉक्टर्स के पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया था। डॉक्टर्स के पैनल से मिली जानकारी अनुसार कंकाल से लोअर मिला है। लोअर की जेब से अजय की गाड़ी की आरसी और स्टेट बैंक का एटीएम मिला है। कंकाल अजय का ही है इसकी पूर्ण रूप से पुष्टि के लिए सांपला पुलिस डीएनए टेस्ट कराने के लिए कंकाल का बिसरा साथ ले गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र से बरामद हरियाणा के युवक का कंकाल पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम के बाद थाना सांपला पुलिस अपने साथ ले गई है। अब सांपला पुलिस डीएनए टेस्क कराएगी। हालांकि, कंकाल से मिले लोअर की जेब से अजय की गाड़ी की आरसी और स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड भी मिला है। -मेघपाल सिंह, थाना बनियाठेर प्रभारी