{"_id":"5e84b59a8ebc3e78b62300f0","slug":"now-cenera-in-lead-bank-in-sambhal-sambhal-news-mbd344903317","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिंडीकेट के स्थान पर केनरा बैंक बना संभल का लीड बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिंडीकेट के स्थान पर केनरा बैंक बना संभल का लीड बैंक
विज्ञापन
संभल। सार्वजनिक क्षेत्र के दस बैंकों के विलय का असर पूरे देश के साथ संभल पर भी है। संभल जिले के अग्रणी बैंक का दर्जा अभी तक सिंडीकेट बैंक के पास था। अब यह दर्जा केनरा बैंक को मिल गया है। केनरा बैंक की दो के स्थान पर 14 शाखाएं हो गईं हैं क्योंकि सिंडीकेट बैंक की 12 शाखाओं का इसमें विलय हो गया है। सवा दो लाख खाता धारक और 600 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक व्यापार भी केनरा बैंक को सिंडीकेट बैंक से मिल गया है। इंडियन बैंक की अभी तक संभल जिले में एक भी शाखा नहीं है। अब इलाहाबाद बैंक की पांच शाखाएं इंडियन बैंक के नाम से जानी जाएंगी। ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स की एक शाखा चंदौसी में है जो अब पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो गई है। इसके साथ पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़कर 14 से 15 हो गई है।
लेनदेन में नहीं आएगी कोई दिक्कत
संभल। अग्रणी जिला प्रबंधक नीलेश परिहार ने बताया कि बैंकों का विलय तो प्रभावी हो गया है लेकिन खाता नंबर और आईएफएससी कोड में अभी कोई परिवर्तन नहीं है। इसलिए लेनदेन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। पासबुक और चेकबुक भी पहले की तरह काम करेंगे लेकिन पुरानी पासबुक भर जाएगी तो नए नाम वाली पासबुक मिलेगी। इसी तरह से चेकबुक भी नई मिलेगी।
रामनवमी का अवकाश निरस्त, आज खुले रहेंगे बैंक
संभल। रामनवमी का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। अब 2 अप्रैल को बैंक अपने नियत समय पर खुलेंगे। दिन में 10 से 4 बजे तक लेनदेन होगा। कोषागार भी खुलेगा। सामान्य दिनों की तरह से काम होगा।