फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notices Issued to 60 Personnel and 11 Supervisors Absent from Census Duty

Sambhal News: जनगणना से अनुपस्थित 60 कार्मिकों और 11 सुपरवाइजर को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Notices Issued to 60 Personnel and 11 Supervisors Absent from Census Duty
संभल। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में नियुक्त 60 प्रगणक एवं 11 सुपरवाइजर गैरहाजिर रहे। इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले कुल 60 प्रगणकों एवं 11 सुपरवाइजरों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई के लिए चार्ज अधिकारियों ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


साथ ही ऐसे कार्मिक, जो वर्तमान में भी जनगणना कार्य से बचने अथवा ड्यूटी कटाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके प्रकरण को भी जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया गया है। संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने आवंटित क्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करते हुए जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता, लापरवाही अथवा कार्य में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed