फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notice of robbery given to the police for lack of food in Barat

बरात में खाना कम पड़ने पर पुलिस को दी लूट की सूचना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Notice of robbery given to the police for lack of food in Barat
चंदौसी। सीता आश्रम रोड स्थित धर्मशाला में शनिवार की रात एक व्यक्ति की दो बेटियों की बरात आई थी। बाद में आई बरात के लिए खाना कम पड़ गया, तो मारपीट हो गई और पुलिस को लूट की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सूचना गलत मिलने पर उसे रफादफा कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात सीता आश्रम रोड स्थित एक धर्मशाला में शादी का कार्यक्रम था। धर्मशाला में एक व्यक्ति की दो बेटियों की बरात अलग-अलग जगह से आई थी। पहले आई बरात ने खाना खा लिया। बाद में आई बरात के लिए खाने की कमी पड़ गई। इसको लेकर दोनों बरातों में आए लोगों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मारपीट के बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि धर्मशाला में आई बरात में लोगों के साथ लूट हो गई। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी करने पर वहां लोग पुलिस को शराब के नशे में मिले और खाना लूटने की बात कहने लगे। लूट की सूचना फर्जी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को डांट डपट कर वहां से हटाया और शादी का कार्यक्रम आनन फानन पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीता आश्रम चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने बताया कि बरात में खाना लूटने की शिकायत मिली थी। सभी लोग नशे में थे। वहां से उन्हें हटा दिया गया और शादी का कार्यक्रम पूरा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed