फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notice given to illegal occupants of municipal land

Sambhal News: पालिका की भूमि पर अवैध कब्जेदारों को दिया नोटिस

Wed, 19 Mar 2025 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Notice given to illegal occupants of municipal land
चंदौसी। लक्ष्मणगंज में नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम राजेंद्र पैंसिया के निरीक्षण के बाद कार्रवाई आगे बढ़ गई है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पैमाइश की। साथ ही भूमि पर बनी मस्जिद व 34 मकान स्वामियों को नोटिस थमा कर सात दिन में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मणगंज में नगर पालिका की करीब साढ़े छह बीघा भूमि है। शिकायत पर पिछले दिनों तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ मौके पहुंच कर पैमाइश कराई थी। जिसके बाद उस भूमि पर मुस्तफा ए रजा नाम से मस्जिद व 34 मकान अवैध रूप से पाए गए थे। इन लोगों का दावा है कि उन पर अपने-अपने मकान का बैनामा है। यह जगह उन्होंने खरीदी है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया था। सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल समेत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर से पैमाइश करा कर कब्जेदारों को नोटिस दिए। तहसीलदार ने बताया कि पालिका की भूमि पर एक मस्जिद और 34 मकान बने हैं। सभी को नोटिस देकर सात दिन में अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article