{"_id":"66f6cabf42a1a04a1c0ebb2b","slug":"nominations-for-delegate-election-of-sugarcane-cooperative-society-sambhal-news-c-204-1-chn1002-113694-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गन्ना सहकारी समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए हुए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गन्ना सहकारी समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए हुए नामांकन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले के सहकारी गन्ना समितियों के डेलीगेट चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। ये प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह दस बजे शुरू होकर शाम पांच बजे संपन्न हुई। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि मतदान तीन अक्तूबर को होगा।
जिले में रजपुरा, मझावली और असमोली तीन सहकारी गन्ना समिति हैं। इनके प्रबंधन समिति की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच डेलीगेट चुनाव के लिए नामांकन किए गए। मझावली गन्ना समिति से 254 डेलीगेट के सापेक्ष 108 नामांकन प्राप्त हुए। समिति के अंतर्गत 257 गांव आते हैं, जबकि 18,600 सदस्य समिति से जुड़े हैं। यह सदस्य डेलीगेट के लिए वोट करेंगे।
वहीं रजपुरा समिति में 435 के सापेक्ष 391 नामांकन प्राप्त हुए। समिति से 385 गांव और 46,754 सदस्य जुड़े हैं। वहीं असमोली में 167 के सापेक्ष 203 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इस समिति से 105 गांव और 21,370 सदस्य जुड़े हैं। एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र कुमार ने बताया 27 सितंबर की सुबह नामांकन पत्रों की जांच और शाम के समय वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
30 सितंबर को नामांकन पत्र वापस होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान और मतगणना तीन अक्तूबर को होगी। बताया कि सभी समितियों में डेलीगेट डायरेक्टर चुनेंगे। डायरेक्टर संचालक सभापति और उप सभापति का चुनाव करेंगे।