फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Noida beat Sambhal by five wickets in All UP Challenge Cup

Sambhal News: ऑल यूपी चैलेंज कप में नोयडा ने संभल को पांच विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Noida beat Sambhal by five wickets in All UP Challenge Cup
बहजोई (संभल)। नोएडा की टीम ने संभल की टीम को पांच विकेट से हराकर तीसरे लीग मैच पर अपना कब्जा कर लिया। संभल के चार खिलाड़ियों के विकेट झटकने वाले नोएडा के गेंदबाज आकाश यादव को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मौका था नगर के बड़ा मैदान पर आयोजित स्वर्गीय कुुलदीप कुमार टीटू व स्वर्गीय प्रदीप कुमार नीलकमल मेमोरियल ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में हुए रोमांचक मुकाबले का।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे नोएडा के कप्तान अभय यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इस पर संभल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज फुजैल ने अपनी टीम में सर्वाधिक 38 रन जोड़े। इसके जवाब में दूसरी पारी में मैदान पर खेलने उतरी नोएडा की टीम ने 14.2 गेंदों पर 136 रन बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार नोएडा की टीम ने संभल को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

नोएडा की ओर से खिलाड़ी सूर्य गौर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 41 रन बनाकर संभल के गेंदबाज आलम की गेंद पर आउट हो गए। अंपायर दिपेंद्र शर्मा व अंकित वार्ष्णेय रहे। कमेटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने व स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजकों में नवदीप बंटी समेत तरुण वार्ष्णेय, देव यादव, अय्यूब पहलवान व ललित मोहन शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबराला व बुलंदशहर के बीच चौथा लीग मैच आज
आयोजक नवदीप बंटी ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से बड़ा मैदान पर ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच बबराला व बुलंदशहर की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed