फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nodal officer gave instructions for investigation in case of giving certificate by taking money without vaccination

टीका लगाए बिना रुपये लेकर प्रमाणपत्र देने के मामले में नोडल अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer gave instructions for investigation in case of giving certificate by taking money without vaccination
संभल। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डा. मुथुकुुमार बी जिला अस्पताल कोरोना से बचाव की व्यवस्थाएं परखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनके सामने मामला टीकाकरण में हुई घपलेबाजी का पहुंच गया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी मांगी तो वह जवाब नहीं दे सके। बीमार होने का हवाला देते हुए जानकारी नहीं होने की बात कही। नोडल अधिकारी इस पर खफा नजर आए। उन्होंने जांच करा सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी को जानकारी मिली कि संभल सीएचसी में एक सौ रुपये लेकर बिना टीका लगाए प्रमाणपत्र देने का मामला सामने आया है। इस टीकाकरण की घपलेबाजी में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार सक्सेना से पूछा कि क्या मामला है। तो वह जवाब देने के बजाए अपनी तबियत खराब होने का हवाला देते नजर आए और बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इस पर नोडल अधिकारी ने पूरे मामले की जांच करने और कार्रवाई किए जाने के आदेश किए हैं। साथ ही कहा कि वह जिलाधिकारी से इस मामले में जानकारी करेंगे। यह मामला गंभीर है। इसमें जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मालूम हो कि अमर उजाला की टीम ने स्टिंग कर टीका लगाए बिना रुपये लेकर प्रमाणपत्र देने की घपलेबाजी उजागर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed