फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No facilities in night shelter, destitute forced to chill in cold

रैन बसेरे में नहीं सुविधाएं, ठंड में ठिठुरने को मजबूर निराश्रित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
No facilities in night shelter, destitute forced to chill in cold
चंदौसी। नवंबर माह के अंत में ठंड भी बढ़ गई है और लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। शहर में नगर पालिका के दो स्थायी रैन बसेरे हैं। जिनमें एक में अव्यवस्था का बोलबाला है। आश्रय गृह (शैल्टर होम) का
विज्ञापन

विद्युत बिल जमा होने पर कनेक्शन काट दिया गया। रात को अंधेरा व दिन सुबह में पानी न होने के चलते लोग आश्रय गृह में जाना पसंद नहीं कर रहे हैं और निराश्रित लोग रेलवे स्टेशन के बाहर सोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका द्वारा दो स्थायी रैन बसेरे का संचालन किया जाता है। जिसमें एक माल गोदाम रोड तथा दूसरा घटलेश्वर गेट पर संचालित है। माल गोदाम रोड वाले रैन बसेरे में मात्र 15 लोगों के ठहरने का प्रबंध है। जबकि घटलेश्वर गेट में बने आश्रय स्थल में 69 लोगों की ठहर सकते हैं। तीन मंजिला बने आश्रय स्थल में पुरुष 42 व 27 महिलाओं के लिए बैड का इंतजाम किया गया है। मगर अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पिछले 20 दिनों से आश्रय स्थल संचालित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रय स्थल पर विद्युत विभाग का दो लाख रुपये से अधिक का बकाया होने पर 20 दिन पहले विद्युत लाइन काट दी गई। जिसके चलते रात को अंधेरा और सुबह को जलापूर्ति बाधित होने पर कोई पुरुष व महिला रात के समय आश्रय स्थल में नहीं आते। विद्युत लाइन कटने के बाद भी नगर पालिका के अधिकारियों ने बिल जमा कर बिजली सुचारु नहीं कराई है। आश्रय स्थल पर अव्यवस्था का बोलबाला बना हुआ है। जिसके चलते निराश्रित लोग रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड के बाहर ठंड में सोने को मजबूर बने हैं।

बिजली का बिल बकाया हो गया था। जिसके चलते पानी की समस्या को देखते हुए आश्रय के लिए कोई नहीं आ रहा है। मैं दो दिन में बिजली का बिल जमा कर दूंगा और उसे सही से संचालित किया जाएगा। लोगों को लाभ दिया जाएगा।
जितेंद्र कुमार, संचालक शैल्डर होम घटियागेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed