फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nine days before the marriage, the dead body of the girl was found hanging in the room of the house, the village quack was accused of murder.

Sambhal News: शादी से नौ दिन पहले युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला, गांव के झोलाछाप पर हत्या का आरोप

Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Nine days before the marriage, the dead body of the girl was found hanging in the room of the house, the village quack was accused of murder.
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में मंगलवार की दोपहर शिफा (18) जाकिर का शव फंदे से लटका मिला। युवती के परिजनों ने चंदौसी निवासी एक झोलाछाप पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि झोलाछाप युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जबकि युवती की शादी तय कर दी थी और 18 जनवरी को बरात आनी थी। इसको लेकर ही वह लगातार आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की भी धमकी दे रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ चंदौसी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवती के पिता ने बताया कि बेटी की बरात 18 जनवरी को आनी थी। इसकी तैयारी में ही परिवार लगा हुआ है। मंगलवार की दोपहर पत्नी व छोटी बेटी घर से बाहर उपले बनाने के लिए गई हुई थीं। वह बाजार से शादी का सामान लेने के लिए गए थे। जब घर लौटे तो झोलाछाप घर से निकल रहा था और जब घर के अंदर गए तो बेटी का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका हुआ था। बताया कि झोलाछाप शादी करने के लिए बेटी पर दबाव बना रहा था। जब दवाब नहीं माना तो वह कुछ आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देता था। इसी रंजिश में उसने हत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आने का इंतेजार है।
विज्ञापन

0000000000000000
गांव में क्लीनिक चलाने के दौरान युवती से हो गया था संपर्क
झोलाछाप चंदौसी का रहने वाला है लेकिन वह गांव करेली में क्लीनिक चलाता था। कुछ समय से ही युवती से पहचान हो गई थी। चर्चा है कि वह युवती से फोन पर भी बात करता था। हालांकि युवती की शादी कहीं और से परिजनों ने तय कर दी। अब परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


युवती के पिता मजदूरपेशा है लेकिन वह अपनी बेटी की शादी की तैयारी बेहद ही खुशी से कर रहे थे। नौ दिन बाद बरात आनी थी लेकिन बेटी की मौत से अब सदमें में हैं। परिजनों ने बताया कि शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। उपहार स्वरूप जो सामान देना था वह काफी खरीद लिया था। शादी के निमंत्रण भी देने शुरू कर दिए थे। वहीं दूसरी ओर दूल्हा पक्ष भी शादी की तैयारियों में लगा था। अचानक से युवती की मौत की सूचना पहुंची तो वहां भी गमगीन माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed