{"_id":"6680948622a1146f770a4974","slug":"nilgai-collides-with-bike-farmer-dies-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-111822-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नीलगाय ने बाइक में मारी टक्कर, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नीलगाय ने बाइक में मारी टक्कर, किसान की मौत
Sun, 30 Jun 2024 04:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
संभल। क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर सराय में शनिवार की सुबह बेटे के साथ चारा लेकर आते समय बिजेंद्र सिंह पाल (50) की बाइक में नीलगाय ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर सराय निवासी बिजेंद्र सिंह पाल के परिवार में पत्नी ममता के अलावा दो बेटे हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बिजेंद्र सिंह पाल अपने बड़े बेटे अमन के साथ बाइक से चारा लेकर घर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक में नीलगाय ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके बिजेंद्र सिंह पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।