फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ngt call answer to dm at poluted water in shareefur

शरीफपुर के पानी पर एनजीटी ने डीएम से मांगा जवाब

Thu, 01 Jun 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 01 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
ngt call answer to dm at poluted water in shareefur
डेमो इमेज
जिले के शरीफपुर, सिंहपुरसानी, मन्नीखेड़ा आदि गांवों में प्रदूषित पानी का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) तक पहुंच गया है। इस मामले में ट्रिब्यूनल ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यूपी सरकार के मुख्य सचिव, संभल जिले के डीएम, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पालिका संभल के अधिशासी अधिकारी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


जुलाई में इन अधिकारियों को अपना पक्ष रखना है। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी। एनजीटी ने सभी अधिकारियों के नाम नोटिस जारी कर दिए हैं। 
संभल जिले के शरीफपुर, सिंहपुरसानी, मन्नीखेड़ा समेत कई गांव समेत कई गांवों में पानी प्रदूषित है। जमीन के जल स्रोतों से काला और पीला पानी निकल रहा है।पब्लिक इसी पानी को पीकर बीमार हो रही है।
विज्ञापन


सिंहपुरसानी में तो कैंसर से कई मौत हो चुकी हैं, शरीफपुर में कई लोगों की किडनी फेल हुई है। पीड़ितों के परिजनों को पानी की गड़बड़ी ही इसकी वजह लग रही है। इस मसले पर अमर उजाला ने लोगों का ध्यान खींचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने तो कुछ गांवों में पानी के सैंपल लेकर खानापूर्ति कर दी, मगर खबर पढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे चंदौसी निवासी अधिवक्ता गौरव बंसल ने शरीफपुर गांव का दौरा किया। ग्रामीणों से बातचीत की। पानी के नमूने लिए। पीड़ितों से बयान रिकार्ड किए।

इसके बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पब्लिक इंट्रेस्ट रिट दाखिल की। उनकी रिट पर बुधवार को सुनवाई हुई। इसके बाद यूपी सरकार के चीफ सेक्रेटरी, संभल के डीएम, संभल के ईओ, सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जवाब मांगा गया है।

गौरव बंसल ने बताया कि कई समस्याओं पर पब्लिक इंट्रेस्ट केस पहले से करते आ रहे हैं। जब अमर उजाला में पेयजल की समस्या के बारे में पढ़ा तो लोगों की सेहत से हो रहे खिलवाड़ पर उनका ध्यान गया।


इसके बाद रिट करने का निर्णय लिया। एसडीएम संभल राशिद अली खां का कहना है जिन गांवों में प्रदूषित पानी की समस्या है, सर्वे कराकर जरूरी कदम उठाएंगे, हालांकि एनजीदी के आदेश की प्रशासन को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed