{"_id":"5fee34ac8ebc3e3e811d2380","slug":"new-devlopment-work-in-sambhal-on-new-year-2021-sambhal-news-mbd374546832","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेस वे और बाईपास से वर्ष 2021 में संभल जिले के विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेस वे और बाईपास से वर्ष 2021 में संभल जिले के विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
उम्मीदें लेकर आया नया वर्ष बढ़ रही संभल में रौनक। संभल नगर के चंदौसी चौराहे पर गुरुवार को शाम यह र?
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सरायतरीन में दस करोड़ की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर हो या फिर संभल जिले के 31 गांवों से गंगा एक्सप्रेस वे गुजारने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाना हो, यह कार्य वर्ष 2021 में रफ्तार पकड़ेंगे। यातायात के लिए बाईपास बनने की भी उम्मीद है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निर्माण होगा। एक्सप्रेस वे के लिए जनवरी से जून तक जमीनों का अधिग्रहण होगा। तीनों कार्यों के लिए नया वर्ष अहम है।
गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 31 गांवों के किसानों की जमीन ली जाएगी। इसके बदले सरकार सर्किल रेट का चार गुना यानी 450 करोड़ रुपये देगी। इससे जहां स्थानीय किसानों को फायदा मिलेगा, वहीं एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू होने के साथ ही यातायात को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही संभल के करीबी गांव हयातनगर के निकट दतावली में पीएसी की नई बटालियन की स्थापना किए जाने का प्रस्ताव है।
बहजोई में जिला मुख्यालय पर सरकारी कार्यालयों के लिए अपने भवन बनाए जाने हैं लेकिन जिला मुख्यालय का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने की वजह से देरी हो रही है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह का कहना है कि जिस आदेश की वजह से मुख्यालय का निर्माण अटका हुआ है उस आदेश को लेकर राज्य सरकार अपनी पैरवी कर रही है। अगर 2021 में निर्णय आ जाता है तो जिला स्तरीय कार्यालयों के सरकारी भवन बहजोई में बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। मेरठ से प्रयागराज को जाने वाला 628 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस वे संभल जिले के 31 गांवों से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेस-वे के लिए जिन 31 गांवों किसानों की जमीन ली जानी है उनकी सूची बन गई है। वहीं 69.31 करोड़ रुपये की लागत से 13.6 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण अंतिम दौर में है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि अगर कोई बाधा न पड़ी तो मार्च 2021 तक बाइपास चालू हो जाएगा। इसी तरह से संभल चंदौसी मार्ग का निर्माण भी मार्च से पहले पूरा होने की उम्मीद है। नए वर्ष में सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्यमी और राजनीतिक हस्तियों समेत आम लोग संकल्प ले रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलेगी, जिला मुख्यालय में कार्यालय भवन बनने की उम्मीद
चंदौसी नगर पालिका के पास उर्स मैदान में पार्किंग स्थल बनेगा। संभल के बाईपास का निर्माण पूरा कराएंगे। गुन्नौर में गंगा तट पर शांति उपवन बनेगा। जहां लोग ध्यान एवं योग कर सकेंगे। हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करके बहजोई के फत्तेपुर शरीफनगर में जिला मुख्यालय का निर्माण कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। चंदौसी के नाले कवर कराए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम में सामुदायिक शौचालय भी बनेंगे। अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी संभल