{"_id":"5d6d708e8ebc3e016c1385b1","slug":"muslims-participate-in-ganesh-mela-in-chandausi-chandausi-news-mbd3207407174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने गणपति को लगाया चार क्विंटल के मोदक का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने गणपति को लगाया चार क्विंटल के मोदक का भोग
विज्ञापन
चंदौसी में गणपति बप्पा के लिए लड्डू ले जाते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। गणेश मेला हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुरानी परंपरा के तहत सोमवार को चार क्विंटल का मोदक (लड्डू) तैयार करके गणपति बप्पा के मंदिर ले जाया गया। इसी से गणेश रथ यात्रा शुरू होने से पहले बप्पा को भोग लगाया जाता है। वहीं मेला कमेटी के हिंदू पदाधिकारियों द्वारा खान बाबा की मजार पर चादरपोशी की जाती है।
गणेश मेला को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर सफल बनाते हैं। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग बाबा गणेश के लिए मनपसंद मोदक तैयार करते हैं। इसी परंपरा के तहत हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कमेटी में लाल मोहम्मद शास्त्री, हाजी इस्तियाक बेग, वेद अरोरा, हरीश अरोरा, घनश्याम अरोरा, महेंद्र वर्मा, रविंद्र यादव आदि के सहयोग से इस बार गणपति के लिए चार क्विंटल को मोदक तैयार किया गया।
रथयात्रा शुरू होने से पहले रथ पर गणेश का मोदक रखकर भाईचारा कमेटी के लोग गाजे-बाजे के साथ गणेश मंदिर ले गए। 19 सितंबर को गणेश मेला परिषद के पदाधिकारी व मेला संरक्षक डा. गिरिराज किशोर आदि अर्सउल्ला खान बाबा की मजार पर चादरपोशी करेंगे।