फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder

झूठी शान की खातिर ले ली प्रेमी की जान

Tue, 05 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 05 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झूठी शान की खातिर रविवार को रात प्रेमी युवक की हत्या कर दी गई। घटना नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। युवक के अपनी ममेरी बहन से प्रेम संबंध हो गए थे। युवती और युवक के परिवार वालों को यह जानकारी हुई तो वे सन्न रह गए। परिजनों ने आपत्ति की और दोनों को समझाया। युवक और युवती की अलग अलग जगहों पर शादी तय कर दी गई।

अप्रैल में शादी होनी थी लेकिन इससे पहले प्रेमी युवक, युवती से मिलने पहुंच गया। युवती के परिजनों ने उसकी जान ले ली। युवक अमरोहा जिले के एक गांव का निवासी है।  घटनाक्रम के मुताबिक कई महीने से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी हाल में ही हुई थी। तभी से दोनों के आपस में मिलने पर बंदिशे लगा दी गईं। युवक के परिवार वालों ने उसकी शादी भी तय कर दी थी।
विज्ञापन


युवती के परिवार वालों ने भी उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। प्रेमी युवक रविवार को शाम प्रेमिका से मिलने के लिए उसी के घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिवार वालों को यह बात सही नहीं लगी। प्रेमी युवक ने प्रेमिका से ही विवाह की जिद की और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव को घर से कहीं दूर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को फेंकने के लिए राजनीतिक दल के एक क्षेत्रीय नेता की गाड़ी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है। जिस जगह कार से शव को फेंका गया था, वहां से युवक के परिवार वाले लाश उठाकर ले गए हैं। लेकिन कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है। गांव में भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। संभल के अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने इस संबंध में थाना पुलिस से जानकारी मांगी। उनका कहना था कि इस संबंध में अभी पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed