फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Murder in Sambhal: Youth carrying sugarcane to Asmoli mill shot, dead body found in field

संभल में हत्या: असमोली मिल में गन्ना लेकर गए युवक को गोली मारी, खेत में मिला शव, ट्रैक्टर-ट्रिपलर लूट ले गए

Sun, 21 Jan 2024 09:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 09:03 PM IST
सार

संभल के गांव बिलालपत निवासी मेहंदी हसन को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बदमाश उनका ट्रैक्टर लूटकर ले गए। युवक की हत्या की हत्या की सूचना के बाद एसपी संभल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बेटे को दो गोलियां लगी हैं। 

विज्ञापन
Murder in Sambhal: Youth carrying sugarcane to Asmoli mill shot, dead body found in field
युवक के शव मिलने के बाद जांच करते एसपी संभल - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के असमोली शुगर मिल में शनिवार की रात करीब दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना डालने गए गांव बिलालपत निवासी मेहंदी हसन (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे शुगर मिल के पास खेत में पड़ा मिला। जबकि ट्रैक्टर-ट्रिपलर गायब था।

विज्ञापन


एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीश्चंद्र व सीओ असमोली संतोष कुमार ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी मेहंदी हसन शनिवार की रात करीब दो बजे असमोली शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्रिपलर से गन्ना तौलने के लिए गया था। 
विज्ञापन


लेकिन रविवार की शाम चार बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। पिता शमीम ने बताया कि उन्होंने बेटे की तलाश की तो शुगर मिल के नजदीक गांव खानपुर बंद निवासी सतवीर के खेत में बनी झोपड़ी में शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को दो गोली मारी गई हैं। बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है, लेकिन बेटे ने हत्या किसने की है। इसकी जानकारी नहीं। बताया कि पांच बेटे व एक बेटी में मृतक तीसरे नंबर का था। मृतक के बड़े भाई जमील ने कार्रवाई के लिए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

ट्रैक्टर-ट्रिपलर कहां गया, पुलिस तलाश कर रही

युवक जिस ट्रैक्टर-ट्रिपलर से गन्ना लेकर शुगर मिल के लिए गया था। वह ट्रैक्टर-ट्रिपलर देर रात तक पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस तलाश कर रही है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रिपलर के लूटकर ले जाने की आशंका है। हालांकि थाना प्रभारी हरीश कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रिपलर की तलाश की जा रही है।


 
शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। युवक को गोली लगी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस को छानबीन के लिए लगाया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed