{"_id":"4d77011975df00fde653144381125a5a","slug":"murder-in-sambhal-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाबदर युवक की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाबदर युवक की गला घोंटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के चंदावली गांव के खेतों के बीच रविवार की सुबह जिला बदर चल रहे युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चंदावली गांव निवासी ओमप्रकश व अजीत सिंह के खेतों के बीच से जाने वाली चकरोड़ पर 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बात जंगल में लगी आग की तरह सारे में फैल गई।
थोड़ी ही देर में शव को देखने वालों का जमावड़ा लग गया। शव की गर्दन में कपड़े का अंगौछा बंधा था। अंगौछे का दूसरा हिस्सा चकरोड के किनारे पर खड़े पेड़ की जड़ में बंधा हुआ था। सूचना मिलने पर नखासा थानाध्यक्ष केके तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। काफी कोशिशों के बाद शव की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
शव को असमोली थाना क्षेत्र के पेली की मड़ैया गांव निवासी विनोद पुत्र होराम के रूप में पहचान हुई। सूचना मिलने पर विनोद के परिवार वाले भी घटना स्थल पर पहुंच गए। विनोद के भाई कल्लू ने बताया कि विनोद पिछले 11 माह से जिला बदर चल रहा है।
वह शनिवार की शाम बाइक से घर आया था लेकिन 15 मिनट बाद ही वापस लौट गया था। पुलिस ने कल्लू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।