फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in bahjoi

शेविंग ब्लेड से गला काटकर की युवक की हत्या

Sun, 08 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 08 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
murder in bahjoi
शेविंग ब्लेड से गला काटकर युवक की हत्या कर दी। गांव अचलपुर में रेलवे क्रासिंग के निकट युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन



पुलिस ने शव के निकट मिले ब्लेड व मोबाइल समेत जहरीला चूर्ण, शराब व सोडा की बोतल कब्जे में कर लीं हैं। थाना क्षेत्र के गांव नगलिया निवासी करीब युवक (25) पुष्पेंद्र पुत्र रामकिशोर छह नवंबर की शाम साढ़े सात बजे करीब घर से गया था।
विज्ञापन



रात भर घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह तड़के परिजनों को सूचना मिली कि पुष्पेंद्र का शव अचलपुर गांव में रेलवे क्रासिंग के निकट पड़ा है। परिजन मौके पर गए और शव की शिनाख्त पुष्पेंद्र के रूप में की। शव देखकर परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना करने के बाद परिजनों व मौजूद लोगों से जानकारी ली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक पुष्पेंद्र की पत्नी रूपवती का कहना था कि शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे करीब पति के मोबाइल पर फोन आया था।



आरोप है कि फोन करने वाले ने उसके पति को होटल पर खाने-पीने के लिए बुलाया था और उसके पति चले गए। देर रात तक घर नहीं आए तो चिंता बढ़ी। सुबह रेलवे क्रासिंग के निकट पति का शव पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed