फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Municipal President recommended to deduct one day's salary of absent employees

पालिकाध्यक्ष ने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal President recommended to deduct one day's salary of absent employees
चंदौसी। नगर पालिका परिषद की पालिकाध्यक्ष ने सोमवार को नगर पालिका के अस्थायी कार्यालय, मुख्य कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग तथा जलकल विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति पालिकाध्यक्ष की ओर से की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की पालिकाध्यक्ष इंदु रानी ने सबसे पहले गांधी पार्क स्थित अस्थायी कार्यालय पहुंचीं। यहां कार्यालय का गेट खुला था तथा एक कर्मचारी अर्पित श्रीवास्तव के अतिरिक्त अन्य कोई मौजूद नहीं था। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग व मुख्य कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। पालिकाध्यक्ष के पूछने पर बताया गया कि सफाईकर्मी के निधन पर अवकाश किया गया है। किसके निर्देश पर अवकाश हुआ है, यह जानकारी कोई नहीं दे सका। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जेई केके अग्रवाल, प्यारे लाल, इमरान सहित अन्य कर्मचारियों मौजूद नहीं थे। जबकि कर्मचारी जावेद ने उपस्थिति रजिस्टर में 29 मार्च की उपस्थिति दर्ज की हुई थी। अनुपस्थिति कर्मचारियों से अवकाश को लेकर लिखित जवाब मांगा गया है। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed