{"_id":"693c7ffdfd1a7268830b8f0d","slug":"municipal-clerk-owns-properties-worth-crores-notice-issued-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-130017-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: करोड़ों रुपये की संपत्तियों का मालिक पालिका का बाबू, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: करोड़ों रुपये की संपत्तियों का मालिक पालिका का बाबू, नोटिस जारी
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका में तैनात लिपिक चंचल कुमार की संपत्तियों को लेकर शिकायत की गई है। आरोप है कि करोड़ों रुपये की संपत्तियां अर्जित की गई हैं जो आय से अधिक हैं। इन संपत्तियों का ब्योरा भी दिया गया है। इसके आधार पर प्राथमिक जांच कराई गई। इसमें सभी संपत्तियों की जानकारी सही पाई गई। इसी क्रम में अब पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह का समय दिया गया है और संपत्तियों की खरीद किस स्रोत से की गई है। इसका जवाब देने के लिए कहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ईओ ने बताया कि लिपिक की तैनाती 2013 से है। डीएम को अलग-अलग लोगाें ने शिकायतीपत्र दिए थे। इसमें बताया था कि लिपिक ने अपने और अपनी पत्नी के नाम से कई करोड़ की संपत्तियों की खरीद की है। परिवार के अन्य लोगों के नाम भी संपत्तियां हैं। इसमें ज्यादातर संपत्तियां संभल शहर के शेरखां सराय इलाके में स्थित हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में भी हैं। इन सभी संपत्तियों का ब्योरा दिया गया है। बैनामा दस्तावेज भी लगाए गए हैं। इन शिकायतों के आधार पर ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उसके बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।