{"_id":"68f3e43d0ab44fc22708ac69","slug":"moving-car-caught-fire-man-jumped-out-to-save-his-life-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128234-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चलती कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चलती कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
संभल में बहजोई मार्ग पर धू धू कर जलती कार। संवाद
- फोटो : bhadrawah news
संभल। बहजोई मार्ग पर सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के पास शनिवार की शाम 6:45 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरखेरियान निवासी अनीस, उनके दो बेटे और एक बेटी शनिवार को कार से मुरादाबाद गए थे। वहां से अनीस की दवा लेने के बाद शाम को वापस लौटने लगे। कार को अनीस का बेटा बिलाल चला रहा था।
बहजोई मार्ग पर सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के पास पहुंचने पर कार में अचानक आग लग गई। यह देखकर कार में सवार चारों लोग कार रोककर उतरकर दूर जाकर खड़े हो गए। आसपास के लोगों ने जब कार में आग लगी देखी तो जुटने लगे। कुछ लोग अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे और कार में लगी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। कार में भीषण आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर आईं। दमकल कर्मियों ने मशक्कत करते हुए आधे घंटे में आग पर काबू पाया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। आग की घटना के दौरान मार्ग पर आवागम बंद हो गया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चूंकि मार्ग पर डिवाइडर नहीं है, इसलिए आवागमन भी बाधित रहा। कार में लगी आग बुझ जाने पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।