फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mother and son dead in accident in sambhal

बाइकों की टक्कर में मां-बेटे की मौत

Thu, 11 May 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 11 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
mother and son dead in accident in sambhal
बबराला के राजघाट रोड पर हादसे के बाद घायलों को वैन में बैठाता पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
बुद्ध पूर्णिमा पर राजघाट गंगा तट से स्नान करके लौट रहे मां-बेटे की बाइकों की टक्कर में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी हादसे बाद से सदमे में है। दोनों ही बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे, दूसरी बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को सूचना दी गई।  
विज्ञापन


रजपुरा थाना क्षेत्र गांव न्यौरा के राजेंद्र सिंह(40) पुत्र शौकीन यादव बुद्ध पूर्णिमा पर राजघाट गंगा स्नान के लिए आया था। उसके साथ  पत्नी मधु उर्फ नीतू और मां सावित्री(70) भी आईं थीं।
विज्ञापन


गंगा स्नान करने बाद तकरीबन चार बजे वह दोनों को साथ लेकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी बबराला-राजघाट मार्ग पर फिरोजपुर गांव के मोड़ पर बबराला की ओर से जा रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें राजेंद्र सिंह और उसकी मां सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगने से रक्त बहने लगा। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव करियाखेड़ा निवासी जीतपाल(30) पुत्र चंद्रपाल और पड़ोसी गांव विधोती फाजलपुर निवासी जुगेंद्र सिंह(35) पुत्र राजकुमार व एक उनका रिश्तेदार सवार थे। 

दोनों घायल हो गए, जबकि घबराकर रिश्तेदार भाग निकला। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल अंतिम सिंह ने वैन से दोनों मृतकों और तीन घायलों को गुन्नौर अस्पताल भिजवाया। जहां से जीतपाल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि जुगेंद्र सिंह की हालत ठीक होने पर वह अस्पताल से भाग गया।


मृतक राजेंद्र सिंह की पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी दौरान एक घंटे तक अस्पताल में पुलिस को मृतकों के नाम पता नहीं चल पाए। बाद में मृतक की जेब से मिले मोबाइल के नंबरों पर संपर्क किया गया और शिनाख्त की गई। न्यौरा के ग्राम प्रधान को सूचना देकर परिजनों और रिश्तेदारों को सूचित किया। देर रात तक अलीगढ़ रेफर जीतपाल की हालत गंभीर बनी हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed