फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mother and aunt left child sleeping in roadways bus

Sambhal News: रोडवेज बस में बच्चे को सोता छोड़ गई मां और मौसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mother and aunt left child sleeping in roadways bus
चंदौसी। बुलंदशहर से गुन्रौर आते समय मां-मौसी ने नेहरू चौक पर उतर गई हैं और नौ साल की बेटी बस में सोते रह गई। चंदौसी में सीओ तिराहे पर रोडवेज स्टाफ ने बालिका यातायात पुलिस को सौंप दी। यातायात पुलिस ने बालिका से नाम पता पूछकर परिजनों को बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

यातायात सिपाही हर्षवर्धन व ने बताया कि दोपहर के बाद रोडवेज बस चालक व परिचालक ने चंदौसी में सीओ तिराहे पर यातायात बूथ पर बस रोकी और आठ-नौ साल की बालिका उन्हें सौंपते हुए बताया कि उसके परिजन रास्ते में कही उतर गए हैं और यह रो रही है। जानकारी करने पर बालिका ने बताया कि वह गुन्नौर के गांव पतेई कायस्थ की रहने वाली है। उसके पिता का नाम श्री चौधरी है। पुलिस ने थाना गुन्नौर से गांव पतेई कायस्थ के ग्राम प्रधान से बात करके परिजनों को सूचना दी और पिता को चंदौसी बुला लिया।
विज्ञापन

पिता श्री चौधरी व ग्रामप्रधान अरविंद चंदौसी आए और पुलिस ने बालिका ने उनके सुपुर्द कर दी। पिता ने बताया कि बच्ची अपनी मां व मौसी के साथ थी। भीड़ के चलते जल्दी में वह गुन्नौर नेहरू चौक पर उतर गए थे और बालिका बस में रह गई थी। बाद में बस की तलाश की, पर पता नहीं चला। फिर चंदौसी से पुलिस को फोन आया, तो बेटी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed