{"_id":"5a91c9754f1c1b1d368bc52c","slug":"more-than-100-village-will-not-come-in-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल शहर और 100 से अधिक गांवों में आज नहीं आएगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल शहर और 100 से अधिक गांवों में आज नहीं आएगी बिजली
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के 7 लाख घरों में अंधेरा कायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के 132 केवी विद्युत सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने से रविवार को दिन भर बिजली संकट रहेगा। संभल शहर और आसपास के 100 से अधिक गांवों में सुबह दस से शाम छह बजे तक विद्युत पारेषण के अभियंताओं ने शट डाउन लिया है। शाम छह बजे के बाद ही बिजली व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। संभल स्थित 132 के विद्युत सब स्टेशन से आसपास के 33 केवी के छह सब स्टेशनों को आपूर्ति जाती है। मुख्य सब स्टेशन पर काम होने की वजह से इन सब स्टेशनों की आपूर्ति भी बंद रहेगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक ठप रहेगी।
संभल स्थित सब स्टेशन में पारेषण डिवीजन के अवर अभियंता ने शनिवार को बताया कि संभल स्थित विद्युत से जुड़े हयातनगर, तहसील, चौधरी सराय, कैलादेवी खिरनी, लखौरी, पवांसा स्थित सब स्टेशनों में भी आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली विभाग की कोशिश है कि जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू हो जाए। फिलहाल, इस तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद भ्ाविष्य में बिजली ठीक आएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयाग की अपील की है।