फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More patients of cold and viral fever, OPD crosses one thousand

Sambhal News: सर्दी, वायरल फीवर के मरीज ज्यादा, ओपीडी एक हजार के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
More patients of cold and viral fever, OPD crosses one thousand
चंदौसी। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर दवा कक्ष व चिकित्सक कक्षों के बाहर मरीज इंतजार करते नजर आए। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीज सबसे ज्यादा दिखाई दिए। दोपहर तक ओपीडी में मरीजों की संख्या हजार से अधिक दर्ज की गई।
विज्ञापन


सोमवार को सीएचसी में पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान कुल 1135 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया, जिनमें 785 नए मरीज और 350 करीब पुराने मरीज शामिल रहे। ज्यादातर मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियों के रहे।
विज्ञापन

सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी माह में मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम ठंडक बनी रहती है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकल रही है, जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इसी वजह से वायरल और मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतकर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed