{"_id":"631700f2697735315209ecbf","slug":"moradabad-shot-dead-woman-and-man-and-threw-dead-body-likely-to-be-husband-and-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: गोली मारकर महिला और पुरुष की हत्या कर शव फेंके, पति पत्नी होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: गोली मारकर महिला और पुरुष की हत्या कर शव फेंके, पति पत्नी होने की संभावना
Tue, 06 Sep 2022 03:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 06 Sep 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
महिला और पुरुष की हत्या कर शव रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उमेदपुर डांडा के खेतों में फेंके गए हैं। किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हुई। पहला शव करीब 45 वर्षीय पुरुष का सोमवार की देर रात पुलिस ने बरामद किया था। करीब 40 वर्षीय महिला का शव मंगलवार की सुबह 11 बजे किसानों की सूचना पर मिला है। दोनों शवों के बीच करीब 300 मीटर की दूरी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया की सोमवार की रात 11 बजे किसानों ने एक कार को घूमते हुए देखा था। कुछ देर बाद बाद जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो रजपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देर रात तक इलाके में कांबिंग की जब पुरुष का सिर में गोली लगा शव मिला। नजदीक में एक महिला का बैग और कुछ टूटी चूड़ियां भी मिली। पहचान के लिए कोई दस्तवेज नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह 11 बजे महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला की हत्या भी गोली लगने से होने की आशंका है। क्योंकि महिला के सिर से खून बहता मिला है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया की पुरुष के शव के नजदीक जो टूटी चूड़ियां मिली हैं उसी तरह ही एक चूड़ी महिला के हाथ में पड़ी मिली है। संभावना है कि महिला पुरुष की पत्नी हो सकती है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। गांव के लोगों का मानना है की जिस इलाके में हत्याएं की गई है। वहां बाहरी व्यक्ति नहीं आ सकता है क्योंकि ये इलाका किसी हाईवे से जुड़ा हुआ नहीं है। गांव के लोगों का मानना है की इसी इलाके से जुड़े किसी व्यक्ति का इन हत्याओं में हाथ हो सकता है।
विज्ञापन