{"_id":"6883ca8bb71365f64c0361d9","slug":"monthly-parikrama-committee-will-consecrate-87-pilgrimage-places-with-ganga-water-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-125135-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगाजल से 87 तीर्थों का अभिषेक करेगी मासिक परिक्रमा समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगाजल से 87 तीर्थों का अभिषेक करेगी मासिक परिक्रमा समिति
विज्ञापन
संभल। मुन्नी माता मंदिर परिसर में 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें 87 देव तीर्थों में से चिह्नित जागृत तीर्थों पर समिति द्वारा गंगा जल से विशेष अभिषेक करने का निर्णय लिया गया।
समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप डीएम-एसपी द्वारा तीर्थों का सर्वेक्षण करके उनके जीर्णोद्धार और संभल के पौराणिक महत्व को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन प्रयासों की सफलता और संभल तीर्थनगरी के आध्यात्मिक उत्थान के लिए समिति की पांच विशेष पदाधिकारी टोली विभिन्न तीर्थों पर जाकर गंगाजल से अभिषेक करेंगी। निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा श्रावण मास में आयोजित महारुद्राभिषेक महोत्सव के अंतर्गत 28 जुलाई को भुवनेश्वर तीर्थ और चार अगस्त को चंद्रेश्वर तीर्थ पर होने वाले रुद्राभिषेक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित की जाएगी।
अध्यक्षता रामकिशन ठकराल व संचालन विकास वर्मा ने किया। इस दौरान जसपाल सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, विनीत शर्मा, सौरभ गुप्ता, विशाल शर्मा, कैलाश गुप्ता, भूपेंद्र सारस्वत, शंकर शर्मा, अंकित अग्रवाल, अमित शुक्ला, मुकेश शर्मा आदि रहे। संवाद