{"_id":"58f121014f1c1bbd4ccf59ae","slug":"mla-fir-crime-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के नाम पर कोटेदारों से खाद्यान्न की वसूली, एफआईआर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के नाम पर कोटेदारों से खाद्यान्न की वसूली, एफआईआर होगी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर क्षेत्र के भाजपा विधायक अजीत कुमार राजू के नाम पर एक व्यक्ति कोटेदारों से खाद्यान्न की वसूली कर रहा था। शक होने पर कोटेदारों ने जब यह जानकारी आपूर्ति विभाग को दी तो जांच हुई तो हकीकत सामने आ गई। जांच के दौरान कोटेदारों के बयान लेकर आपूर्ति विभाग ने वसूली करने वाले के खिलाफ तहरीर दी है।
संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक अजीत कुमार राजू हैं। विधायक ने उन कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया है जो जनता का हक हड़प रहे हैं लेकिन इसी बीच एक शख्श उनके नाम पर कोटेदारों को धमकाने लगा।
उनसे राशन का गेहूं मांगने लगा। एक दो कोटेदारों से गेहूं ले भी लिया। इस बीच इसकी खबर आपूर्ति विभाग तक पहुंच गई। इस पर एरिया राशनिंग अफसर अश्वनी मिश्रा ने जांच की और जांच में कोटेदारों के बयान लिए।
विज्ञापन
बयानों में वसूली की पुष्टि हो गई तो उन्होंने गुन्नौर कोतवाली में एफआईआर के लिए तहरीर दी। तहरीर पुलिस को रिसीव करा दी गई है।
एआरओ अश्वनी मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा दिया है।
उन्होंने बताया कि कोटेदारों ने अपने बयान में कहा है कि विधायक के नाम पर उनसे खाद्यान्न मांगा गया। कुछ कोटेदारों से खाद्यान्न लिया गया है, लेकिन विधायक का इससे कोई लेनादेना नहीं है।