फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal News Missing person's body found in tube well

Sambhal: नलकूप के हौज में लापता ग्रामीण का शव मिला, पत्नी ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप

Wed, 03 Aug 2022 08:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 08:40 AM IST
सार

हुकुम सिंह पुत्र कृपाल सिंह (42) का शव गांव से सैंजनी जाने वाले मार्ग पर मौजूद खेत में लगे निजी नलकूप के हौज में मिला। घटना बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव जयरोई-हयातनगर की है। 

विज्ञापन
Sambhal News Missing person's body found in tube well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

एक दिन पहले घर से लापता ग्रामीण का शव गांव के निकट निजी नलकूप के हौज में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव जयरोई-हयातनगर की है।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 3 बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के जयरोई-हयातनगर गांव निवासी हुकुम सिंह पुत्र कृपाल सिंह (42) का शव गांव से सैंजनी जाने वाले मार्ग पर मौजूद खेत में लगे निजी नलकूप के हौज में मिला। सूचना मिलने पर प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


पत्नी रुकमणी के मुताबिक, उसके पति सोमवार की सुबह तड़के घर से निकले थे। लेकिन जब वो दोपहर तक घर नहीं पहुंचे, तो चिंता हुई। परिजनों के साथ दोपहर और रात में तथा अगले दिन गांव के साथ आसपास के इलाके में तलाश किया, लेकिन पति का कोई पता नहीं चला। अगले दिन दोपहर बाद पति का शव निजी नलकूप के हौज में पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का आरोप, की गई है पति की हत्या
मृतक हुकुम सिंह की पत्नी रुकमणी का कहना था कि उसके पति गांव में ही मेहनत मजदूरी करते थे। सोमवार की सुबह तड़के ही घर से निकले, इसके बाद वे गायब हो गए। यह पता नहीं चला पा रहा कि वो अकेले गए या फिर कोई उन्हें अपने साथ ले गया। ऐसा लगता है कि उसके पति को किसी ने मारकर नलकूप के हौज में डाल दिया है।

मृत व्यक्ति के घर से करीब आधा किमी दूरी पर है नलकूप
गांव के जिस नलकूप के हौद में हुकुम सिंह का शव मिला। वह उसके घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर है। पत्नी रुकमणी का कहना था कि कई बार आसपास के इलाके समेत हौज के निकट भी जाकर पति की तलाश की गई थी, लेकिन तब वहां पति का शव आदि कुछ नहीं था। दोपहर बाद जानकारी मिली कि उसके पति का शव नलकूप के हौज में पड़ा है।

गांव के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि हुकुम सिंह शराब के नशे का आदि था। आशंका है कि नशे की हालत में वह नलकूप के हौज में पानी पीने गया होगा और उसमें डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। शेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हुकुम सिंह की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। -पंकज लवानियां, प्रभारी इंस्पेक्टर कोतवाली बहजोई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed