{"_id":"5b05ccae4f1c1beb408b7580","slug":"misdeeds-of-school-girl-by-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 24 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
girl rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले प्यार में फंसाया। फिर शादी के सपने दिखाए। संबंध बनाए। परिजनों ने आपत्ति की तो कहा कि शादी करेंगे लेकिन यह पूरा मामला उस वक्त पुलिस के पास पहुंच गया जब शादी का झांसा दे रहे युवक ने किसी दूसरी युवती से निकाह कर लिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी तो कोतवाली में सोमवार को रात्रि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश की है पर वह मिला नहीं है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पीड़िता क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नौंवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा स्कूल से आती जाती थी तो मोहल्ले का ही एक युवक उसे परेशान करता था। शादी के लिए दबाव बनाता था। इसके बाद युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार थे। इसलिए दोनों का एक दूसरे के परिवार में भी आना जाना था। आरोप है कि 21 अप्रैल की रात्रि छात्रा अपने घर के नीचे कमरे में सो रही थी। युवक छात्रा के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर दबोच लिया।
विज्ञापन
छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो छात्रा की मां ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिवार के लोग एकत्र हो गए। युवक छात्रा के परिजनों से हाथ पैर छोड़कर माफी मांगने लगा। पंचायत हुई, जिसमें युवक ने छात्रा के परिजनों से निकाह करने के लिए रजामंदी दी।
इसके बाद युवक ने निकाह नहीं किया। 22 अप्रैल को युवक ने दूसरे मोहल्ले की युवती के साथ निकाह कर लिया। छात्रा और उसके परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया। युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया।
इस मामले में मंगलवार की रात छात्रा ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार आर्य का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में अजमत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।