फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Miscreants looted three houses, police denying the incident

Sambhal News: बदमाशों ने तीन घरों में की लूट, वारदात को नकार रही पुलिस

Fri, 18 Oct 2024 03:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 18 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted three houses, police denying the incident
सरायतरीन (संभल)। गांव रसूलपुर धतरा और पैंतिया में मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने परिवाराें को बंधक बनाकर तीन घरों में लूटपाट की। बदमाश सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कीमती सामान लूट ले गए। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

गांव पैंतिया निवासी मिथलेश सैनी ने बताया कि परिवार के लोग दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। छोटे भाई भी हरियाणा में मजदूरी करते है। घर पर छोटे भाई की पत्नी और बुजुर्ग मां बच्चों के साथ घर पर ही रहती है। मंगलवार की देर रात नकाबपोश तीन बदमाश चहारदीवारी फांदकर घर में घुस आए और छोटे भाई की पत्नी ममता देवी और बुजुर्ग मां लक्ष्मी देवी को बदमाशों ने चारपाई से बांधकर घर में रखें सोने-चांदी के जेवर, 11 हजार रुपये और घरेलू सामान ले गए। घर से बदमाशों के जाने के बाद पांच वर्षीय बालिका सिया ने चाकू से साड़ी काटकर खोला।
विज्ञापन

वहीं गांव रसूलपुर धतरा निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात पत्नी बच्चे बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाश आए और पत्नी के कुंडल खींचकर भाग गए। पत्नी ने शोर मचाया तो जाग हो गई और ग्रामीणों ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया। लेकिन बदमाश किसी तरह ग्रामीणों से छूटकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव रसूलपुर धतरा निवासी राजू प्रजापति ने बताया कि पंचायत घर के सामने बने मकान में परिवार के साथ ही रह रहे हैं। दोनों बेटे अलग-अलग मकान में रहते हैं। मंगलवार देर रात छोटे बेटे जितेंद्र के घर में छत से जीने में होकर बदमाश घर में घुस गए। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी लूट ली। साथ ही जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र की पत्नी सीमा देवी के कुंडल खींचे तो जाग हो गई। बदमाश छत से होकर भाग गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी चमन सिंह का कहना है कि चोर आने की सूचना मिली थी लेकिन घटना कोई नहीं हुई है। तहरीर भी नहीं दी गई है।
0000000
इनसेट
गांव रसूलपुर धतरा में लूटपाट के बाद पंचायत सचिवालय पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर लोगों की निगाह पड़ी लेकिन कैमरे बंद मिले। हालांकि घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे को सही कराने की कवायद की गई।

000000000
कोट
घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कोई घटना हुई है और थाना स्तर पर सुनवाई नहीं की गई है, तो वह मेरे कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराएं। कार्रवाई की जाएगी। -अनुज कुमार, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed