{"_id":"6071eda98ebc3edb546479a8","slug":"misbehave-with-girl-chandausi-news-mbd385920298","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से दो युवकों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से दो युवकों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कॉलेज से लौट रही छात्रा को दो युवकों ने रास्ते में रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चंदौसी के एक मोहल्ला निवासी छात्रा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को रोजाना की तरह शाम को कॉलेज से घर वापस लौट रही थी। मोहल्ले में पहुंचने पर पीछे से आए दो युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगे।
छात्रा ने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। छात्रा के पिता ने कोतवाली में उत्कर्ष बिसारिया व विवेक गुप्ता के विरुद्ध तहरीर देकर छात्रा से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।