फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   minister speak on 370 in kashmir

सत्तर साल पहले की गलती भाजपा ने सत्तर दिन में दूर की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
minister speak on 370 in kashmir
चंदौसी। जो गलती 70 वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35 ए लागू करके की गई थी। उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 70 दिनों में दूर कर दिया। यह सरकार की एतिहासिक कूटनीतिक सफलता है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को जाता है। यह विचार केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन राज्यमंत्री डा संजीव बालियान ने आजाद रोड स्थित संजीवनी पैलेस में राष्ट्रीय एकता अभियान के जनजागरण व प्रबुद्घ गोष्ठी में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लिए जितने जिम्मेदार जवाहर लाल नेहरू हैं उतने ही राजा हरि सिंह भी थे। उन्होंने भारत विलय पर तब हस्ताक्षर किए जब पाकिस्तान ने कब्जा करना शुरू कर दिया। नेहरू ने युद्ध विराम की घोषणा करके जम्मू कश्मीर में नफरत के बीज बोने का काम किया। प्रदेश का कोई ऐसा जनपद नहीं है जहां का लाल जम्मू कश्मीर के लिए शहीद नहीं हुआ हो। केंद्र सरकार जो भी धनराशि भेजती थी वह जम्मू कश्मीर के विकास पर वहां के कुछ नेताओं के काम आती थी। जम्मू कश्मीर में 1989 से अब तक करीब 42 हजार लोग मारे जा चुके हैं। मुफ्ती मोहम्म्द सईद मुजफ्फर नगर से सांसद चुने गए लेकिन हम जम्मू कश्मीर में सभासद भी नहीं बन सकते हैं। यह सब अनुच्छेद 370 व 35 ए के कारण हुआ।
विज्ञापन

अब तक हिंदुुस्तान का कोई व्यक्ति वहां जाकर नौकरी व पढ़ाई नहीं कर सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आजम को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फनगर कांड में हम सभी पर 500 मुकदमे दर्ज हुए थे, उन पर तो अभी 82 ही दर्ज हुए हैं। आज विरोधी धर्म व जाति की राजनीति करते हैं। अगर यह बदल जाए तो सभी भाजपा को वोट डालेंगे। विरोधियों की सोच जाति, धर्म पर आधारित है। इससे पूर्व राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। पूरे विश्व में मोदी का डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी व एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाने का साहस नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। पूर्ववर्ती सरकारों की गलतियों का खामियाजा जम्मू की जनता ने भुगता है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन एमएल यादव, ओमवीर सिंह खडगवंशी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान पांच मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म ऐतिहासिक भूल का जिम्मेदार कौन दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed