फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Memorandum submitted regarding electricity problems

Sambhal News: बिजली समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding electricity problems
ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी। - फोटो : ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी।
चंदौसी। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति (अराजनैतिक) ने जर्जर विद्युत पोलों व एलटी लाइनों, अघोषित बिजली कटौती आदि समस्याओं को लेकर मंगलवार को एक ज्ञापन एक्सईन को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर नौ जून तक किसानों की बिजली संबंधित समस्या का समाधान नहीं होता है, तो संगठन दस जून को अधिशासी अभियंता का घेराव कर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा के नेतृत्व में मुरादाबाद रोड के विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एक ज्ञापन एक्सईन दीपलव श्रीवास्तव को सौंपा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर बिजली के पोल और हाईटेंशन लाइनें जर्जर हैं। जिसकी वजह से आए दिन तार टूट कर गिरते रहते हैं। साथ ही बार-बार ट्रिपिंग होने से किसानों को सिंचाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगर समस्या का समाधान नौ जून तक नहीं किया गया, तो संगठन दस जून को अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करेगा। उन्होंने खेती से जुड़े नलकूपों की लाइन अलग करने, शासन के आदेशानुसार 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने, बकाया बिल के नाम पर किसानों पर की जाने वाली एफआई बंद करने आदि की मांग की। इस दौरान राहुल कश्यप, शानू शर्मा, मुकेश शर्मा, अजय कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, विजय शर्मा, संजीव राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed