{"_id":"58f2706c4f1c1bd317cf508f","slug":"meeting-of-nagar-palika-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की हंगामेदार बैठक में 41 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की हंगामेदार बैठक में 41 करोड़ का बजट पास
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
बैठक में हंगामा करते सभासद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी नगर पालिका परिषद की शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जमकर हंगामा हुआ। कभी निलंबित कर्मचारी की बहाली तो कभी पालिका की संपत्तियों पर अवैध कब्जा हंगामे की वजह बनी।
सदस्यों ने इसकी सीबीआई जांच कराने की भी मांग की। इस बीच वर्ष 2017-18 के लिए 45 लाख के लाभांश के साथ 41 करोड़ का बजट पारित हुआ। बजट बैठक में कई बार सभासदों और ईओ के बीच नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच ध्वनिमत से बजट पारित किया गया। बहिष्कार पर सभासद दो फाड़ हो गए।
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में चेयरमैन डा. पूनम चौधरी की अध्यक्षता में वर्ष 2017-18 के लिए 4146 लाख आय के सापेक्ष 4101 लाख व्यय का बजट पारित हुआ। 45.40 लाख के लाभांश के साथ हंगामे के बीच बजट प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
बजट में कार्यालय प्रबंधन एवं अधिष्ठान पर व्यय के लिए 2851 लाख, विकास कार्यों पर व्यय के लिए 937 लाख, विकास कार्यों पर 25 फीसदी ईडब्ल्यूएस एवं मलिन बस्तियों के विकास पर व्यय तथा पौधरोपण पर व्यय के लिए 312.50 लाख के बजट की व्यवस्था की गई है।
कुलदीप वार्ष्णेय, तरुण नीरज, विजय पाल यादव, देवेश मौर्य, रमा शर्मा, राजीव हाजी, वीना दयाल, संगीता यादव, मोहम्मद इरफान, प्रमोद कुमार पप्पन, अनुराग गर्ग मौजूद रहे। सभासद तरुण नीरज ने ईओ विकास सेन पर बोर्ड की कार्यवाही लिखने से इंकार करने का आरोप लगाया है।