फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   max ki takkar se bike sawar ki maut, jaam

मैक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम

Mon, 09 Jan 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 09 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
max ki takkar se bike sawar ki maut, jaam
जाम में फंसे रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाल व सीओ चंदौसी मय पुलिस फोर्स व पीएसी के घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों की गिरफ्त में रहा। हादसा रविवार को गांव ईसमपुर के निकट हुआ। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर रसेटा निवासी करीब 16 वर्षीय युवक सोमेश पुत्र राजेंद्र अपने गांव के ही दो लोगों मुकेश पुत्र रामस्वरूप व सोमपाल पुत्र करनसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर इस्लामनगर की ओर से बहजोई आ रहा था।
विज्ञापन


सुबह साढ़े नौ बजे करीब जैसे ही उसकी बाइक गांव ईसमपुर के निकट पहुंची तो अचानक बहजोई की ओर से आ रहे टाटा मैक्स वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर जबर्दस्त थी। बाइक सवार युवक उछलकर दूूर सड़क पर जा गिरे। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में परिजन व ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बहजोई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सोमेश को पहले चंदौसी फिर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में अस्पताल ले जाते समय दोपहर साढ़े तीन बजे करीब सोमेश ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़े भाई बिजेंद्र ने बताया कि सोमेश घर से बहजोई स्थित बाइक मिस्त्री की दुकान पर काम सीखने जा रहा था।


इस बीच चालक टाटा मैक्स वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने बहजोई आने पर शाम करीब पौने पांच बजे सोमेश का शव घटनास्थल पर लाकर रख दिया और बीच सड़क पर वाहन खड़े करके जाम लगा दिया। सूूचना पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार व सीओ चंदौसी सुरेश बाबू यादव मय पुलिस फोर्स व पीएसी के मौके पर पहुंच गए। पूर्व एमएलसी रामस्वरूप खडगवंशी भी पहुंचे। कार्रवाई के आश्वासन पर शाम को परिजनों ने जाम खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed