{"_id":"619fe0dd608455100c143bd0","slug":"masked-miscreants-robbed-the-couple-on-the-strength-of-a-firearm-sambhal-news-mbd4106184112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को बंधक बना लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को बंधक बना लूटा
विज्ञापन
असमोली (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाश किसान के मकान में घुस गए और तमंचे के बल पर दंपती को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दंपती अभी खौफ से उतरे भी नहीं थे कि बदमाशों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित किसान ने तहरीर पुलिस को दी तो थाना पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव असगरपुरी निवासी फारूख का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। बुधवार की रात फारूख और उनकी पत्नी नसरीन मकान में बने बरामदे में सो रहे थे। देर रात किसी समय तीन नकाबपोश बदमाश फारूख के मकान में घुस गए और बरामदे में सो रहे दंपती को उठाया। पीड़ितों ने बचाया कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर नसरीन के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे बंधक बना लिया और उसके कानों से सोने बाली, चांदी की पायल व बक्से में रखे बीस हजार रुपये की नकदी लूट ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दंपती अभी खौफ से उतरे भी नहीं थे कि बदमाश फिर आ धमके और शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
फारूख की पत्नी नसरीन ने बताया कि शनिवार की रात को बदमाश घर में घुसे थे, लेकिन जाग होने पर भाग गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। असमोली थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।