फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married womans body found hanging in-laws absconding accused of dowry murder

Sambhal: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, ससुरालीजन हुए फरार, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 11 Aug 2022 12:36 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 11 Aug 2022 12:36 PM IST
सार

मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि दहेज का मुकदमा चल रहा है तथा पति नौ जुलाई को माफी मांगकर दोबारा परेशान न करने की बात कहकर पत्नी को अपने साथ ले गया था।

विज्ञापन
Married womans body found hanging in-laws absconding accused of dowry murder
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के गांव भगतपुर पहेली में विवाहिता का शव कमरे में लगी कुंडी में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव फंदे से शव उतारकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेजा है। ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।

विज्ञापन


मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि दहेज का मुकदमा चल रहा है तथा पति नौ जुलाई को माफी मांगकर दोबारा परेशान न करने की बात कहकर पत्नी को अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन


जनपद बदायूं के गांव राजुरिया निवासी रविंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शीतल की शादी फरवरी 2019 में थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव देवेश प्रताप सिंह के साथ की थी। 18 लाख रुपये दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज मांग कर बेटी के साथ मारपीट करने लगे थे। दहेज का मुकदमा थाना बिसौली में दर्ज है तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले बेटी ने मारपीट की सूचना दी थी

आरोप है कि बुधवार की शाम बेटी के देवर, ससुर, सास ने उससे मारपीट की थी। इसकी सूचना बेटी ने फोन पर उन्हें दी थी। बाद में रात के समय फोन पर संपर्क किया गया, पर कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह वह बेटी की ससुराल पहुंचे, तो आरोपी फरार थे। सूचना पर पुलिस भी आ गई।

पुलिस ने शव कमरे में कुंडी से उतारा। शव दुपट्टे के फंदे से लटका था। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता रविंद्र प्रताप सिंह ने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

विवाहिता का शव कमरे में कुंडी से लटका हुआ था। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश चंद, सीओ चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed