फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman was kicked out of the house, case filed against seven

विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाला, सात के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman was kicked out of the house, case filed against seven
संभल। दहेज के खातिर विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सरायतरीन के मोहल्ला नवादा निवासी निशा परवीन का निकाह वर्ष-2019 में अमरोहा के ढबारसी निवासी महताब आलम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज देने का ताना देकर और दहेज की मांग करने लगे। आए दिन दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 14 अप्रैल को सरायतरीन में ही विवाहिता के घर पर आकर मारपीट की गई। इसमें महिला घायल हुई। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की गई। जिसके बाद पुलिस ने महताब आलम, अलताब, मोहम्मद युनुस, बाबू, मुन्नी, सलमा, परवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed