{"_id":"626eda22054f0067b30c7e16","slug":"markets-are-buzzing-for-eid-and-akshaya-tritiya-sambhal-news-mbd426623644","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद और अक्षय तृतीया को लेकर बाजार रहे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद और अक्षय तृतीया को लेकर बाजार रहे गुलजार
विज्ञापन
संभल के मुख्य बाजार में ईद की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया और ईद-उल-फितर एक साथ मनाई जाएगी। ऐसे में त्योहार की तैयारी को लेकर लोग खरीदारी में जुटे हैं। बाजारों में ग्राहकों की आवक से बाजार गुलजार हैं। देर रात तक लोग खरीदारी करते नजर आए।
मालूम हो कि दो वर्षों के अंतराल पर कोरोना का प्रकोप कम होने पर बिना पाबंदी के मनाई जाने वाली यह पहली ईद होगी। ऐसे में लोग दो वर्षों के दबे अरमान इस त्योहार में पूरा करने में जुटे हैं, इसके अलावा इस बार सहालग का भी सीजन चल रहा है। तीन मई को अक्षय तृतीया भी है। अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में सोने के आभूषणों के साथ पीतल के बर्तनों की खरीदारी की जा रही। महिलाएं अपनी-अपनी पसंद के गहने और बर्तन सहित अन्य सामानों की खरीदारी में जुटीं हैं।
मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका फल भी अक्षय मिलता है। ऐसे में मान्यता के अनुसार ज्यादातर लोग आभूषणों की खरीदारी करते हैं, इसमें विशेषकर लोग सोने के आभूषण खरीदना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
वहीं, ईद की तैयारी में खरीदारी के लिए मुस्लिम समुदाय बाजार में उतर गया है, त्योहार करीब होने और ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से बाजारों की रौनक बढ़ गई है। इस दौरान युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। दिलचस्प यह है कि कुछ युवाओं को मोदी स्टाइल कुर्ता यानी आधी बांह वाला कुर्ता भी पसंद आ रहा है। इसके लिए टेलरिंग शाप पर आर्डर तो दिया ही गया है, रेडीमेड भी खरीदा जा रहा है। पंजाबी व लखनवी कुर्ते की मांग तो सदाबहार है ही। सलारपुर के गुलाम मोहम्मद ने कहा कि पैंट शर्ट से मन ऊब गया है। इसलिए इस बार ईद पर कुर्ता-पाजामा पहनेंगे। इसके अलावा बाजार में कॉस्मेटिक, रेडिमेड कपड़े व जूते आदि की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। सुबह सवेरे से लेकर देर शाम तक बाजार की सड़कें खरीदारों से भरी रहीं।
अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषणों का खरीदना शुभ माना गया है। इसी को लेकर लोग सोने के जेवर आदि खरीद रहे हैं। अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
प्रवीण कुमार गुल्लू, सर्राफा व्यापारी
लोग ज्यादातर पीतल के बर्तन खरीद रहे हैं। पीतल के बर्तनों में जैसे गोल्टा, गिलास, जग व दाल पीसने की मशीन की खास मांग है।
राधेश्याम, बर्तन कारोबार