फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   market open after 62 days in sambhal

लॉक डाउन के बाद पहली बार खुला संभल का बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
market open after 62 days in sambhal
संभल के मुख्य बाजार में बर्तन बेचतीं बुजुर्ग महिला मुख्तरी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल का बाजार 25 मार्च से बंद था। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुल रहीं थीं। अब दुकानें 62 दिन बाद बुधवार को पहली बार खुलीं हैं। इन दुकानों के खुलने के बाद बाजार में रौनक है। जो लोग छोटे कामों से जुड़ेे हैं उन्होंने परिवार की गुजर के लिए कुछ कमाई भी की। इन चेहरों पर रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

मोची का काम करने वाले सीताराम 3 बजे कोतवाली के नजदीक अपनी फड़ लगाए बैठे थे। जूतों पर पॉलिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से पहली बार काम किया है। ग्राहक तो कम आए पर परिवार की गुजर के लिए कमाई हो गई।
विज्ञापन

अब तक घर पर ही रहे परिवार की गुजर के लिए मुश्किल खड़ी हो गई थी। प्रशासन ने अब राहत दी है तो कुछ उम्मीद जागी है। शाम 4.15 बजे सब्जी मंडी के मोड़ पर 75 वर्षीय मुख्तरी मिट्टी के बर्तन बेचने के लिए बैठी थी। जब कोई ग्राहक नहीं था। लेकिन, सुबह 9 बजे से दोपहर तक कई ग्राहक आए जो बर्तन खरीदकर ले गए। उन्होंने बताया कि वह बर्तन खरीदकर लातीं हैं। बर्तन बेचकर जो मुनाफा मिलता है उससे परिवार की गुजर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पहली बार कुछ बर्तन बेचे हैं। परिवार की गुजर के लिए कुछ रुपये भी मिल गए हैं। अब गांवों से लोग शहर तक पहुंचे तो शायद ज्यादा बर्तन बिकेंगे। शाम 5 बजे दुकान बंद कर रहे किराना व्यापारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि राहत का पहला दिन था। इसलिए ग्राहक पूरी तरह नहीं पहुंच सके। ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक आएं तो कुछ बिक्री बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed