फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   man killed his girlfriend after having a marriage fixed other place shot himself as well in sambhal

Sambhal : कहीं और रिश्ता होने पर कर दी प्रेमिका की हत्या, खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 06 Apr 2023 11:18 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Apr 2023 11:18 PM IST
सार

इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मुरादाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
man killed his girlfriend after having a marriage fixed other place shot himself as well in sambhal
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय हो जाने पर युवक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मुरादाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सेमर टोला नई बस्ती निवासी सचिन कुमार (28) गन्ने के रस का ठेला लगाता है। उसका पंचशील कॉलोनी निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। 26 वर्षीय युवती बीए-बीएड की डिग्री के बाद टीईटी की तैयारी कर रही थी। सजातीय होते हुए भी दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। युवती का रिश्ता परिजनों ने कहीं और तय कर दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानकारी पर सचिन ने बृहस्पतिवार दोपहर युवती को बातचीत के बहाने मौलागढ़ क्षेत्र में एक नलकूप पर बुलाया। वहां तमंचे से युवती के पेट में गोली मारी और फिर अपने पेट पर गोली चला दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज से लोग उधर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सचिन गंभीर हालत में मिला।

 

विज्ञापन

कुछ दूरी पर तमंचा पड़ा था। प्राथमिक उपचार बाद उसे मुरादाबाद रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तीन बार फायर की आवाज सुनाई देने की बात कही है। इससे लगता है कि युवक ने एक हवाई फायर भी किया था। युवती के पिता की तहरीर पर सचिन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

जिला पंचायत सदस्य हैं युवती की मां
युवती के पिता किसान और मां जिला पंचायत सदस्य हैं। युवक के पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस का मानना है कि शिक्षा और रहन-सहन के स्तर की असमानता के कारण सजातीय होते हुए भी दोनों के बीच शादी की रजामंदी नहीं बन पाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed