फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahapanchayat held in protest against agricultural land acquisition; decision taken to intensify the struggle.

Sambhal News: कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में महापंचायत, संघर्ष तेज करने का निर्णय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat held in protest against agricultural land acquisition; decision taken to intensify the struggle.
संभल। गांव कसेरुआ में सोमवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की किसान महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में कृषि भूमि अधिग्रहण, किसानों की समस्याओं, खेती की बढ़ती लागत और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही किसान हितों के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता सत्यभान सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किसानों के लिए गंभीर संकट पैदा कर रहा है। इससे किसानों की आजीविका, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है और उर्वरकों के लगातार बढ़ते दामों से खेती की लागत बढ़ती जा रही है। महापंचायत में कृषि भूमि की सुरक्षा, किसानों के अधिकार, ग्रामीण रोजगार और खेती से जुड़े अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी किसान आंदोलनों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, भगवान सिंह, जिला सचिव संजय राघव, नवकेश चाहल, उदयवीर सिंह यादव, आशीष राघव, लायक सिंह, हसमुद्दीन, तेजपाल सिंह, विजयपाल सिंह, भगवान सिंह, कीरत सिंह और नफीस अहमद समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed