{"_id":"570aa4a24f1c1bc56fc810fe","slug":"madarsa-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा परीक्षा ः तीन परीक्षा केंद्र निरस्त होने पर भड़के छात्र, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा परीक्षा ः तीन परीक्षा केंद्र निरस्त होने पर भड़के छात्र, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा से एक दिन पहले मदरसा बोर्ड के तीन परीक्षा केंद्र निरस्त किए जाने पर छात्रों में रोष पनप गया। उन्होंने शंकर कालेज चौराहा पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। मदरसा शिक्षा परिषद को ज्ञापन भेजकर छात्रों को नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर शिफ्ट किए जाने की मांग की।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हैं, इस बार परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन किया गया है। रविवार को जवाहरलाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कालेज सिरसी, राजकीय कन्या इंटर कालेज सिरसी व उम्मेदराय भारतीय इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया गया।
सिरसी के मदरसा के छात्रों को संभल के राजकीय कन्या इंटर कालेज व शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट किया गया है। इसकी जानकारी छात्रों को हुई तो उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्रों को संभल के आजाद गर्ल्स इंटर कालेज में शिफ्ट किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजकीय कन्या इंटर कालेज में फर्नीचर नहीं है। जिसके कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी होगी। मांग का निस्तारण नहीं होने पर छात्रों ने परीक्षा से बहिष्कार करने की चेतावनी दी।