फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lovers ate poison in sambhal

जहरीले पदार्थ के सेवन से प्रेमिका की मौत, प्रेमी पर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
lovers ate poison in sambhal
चंदौसी/बनियाठेर। थाना बनियाठेर के गांव बनियाखेड़ा की मडै़य्या में सुबह के समय जंगल में धान के खेत के किनारे प्रेमी युगल बदहवास हालत में मिले। जहरीले पदार्थ के सेवन से प्रेमिका की मौत हो गई वहीं प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल पर पुलिस को सल्फास की खाली शीशी, एक पेन, टोपी और एक सुसाइड नोट मिला है। सीओ चंदौसी अशोक कुमार ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार का गांव की युवती ममता (19) से करीब छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने कुंवर परमेंद्र सिंह के धान के खेत के पास संदीप और ममता को बदहवास हालत में पड़े देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर लड़के के परिजन एवं पुलिस दोनों को सीएचसी चंदौसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। संदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर चंद्रवीर सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्हें मौके से एक सल्फास की खाली शीशी, एक पेन, एक टोपी, एक पानी की बोतल और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने युवती के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के पिता नंदराम ने पुलिस को दी तहरीर में प्रेमी संदीप पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमी संदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

लड़की थी अनपढ़, सुसाइड नोट में प्रेमी के हस्ताक्षर
चंदौसी। प्रेमी संदीप बीए में पढ़ रहा था, जबकि प्रेमिका ममता अनपढ़ थी। करीब छह माह पहले दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। सुसाइड नोट में लिखा है कि युवती के परिजन उसे परेशान करते हैं। इस कारण दोनों आत्महत्या कर रहे हैं। इस घटना के लिए घर वाले, रिश्तेदार अथवा ग्रामीण कोई भी जिम्मेदार नहीं हैं। वह दोनों स्वयं जिम्मेदार हैं। सुसाइड नोट में केवल संदीप के ही हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोला प्रेमी, लड़की लेकर आई थी सल्फास की डिब्बी
चंदौसी। सीएचसी में भर्ती प्रेमी संदीप ने बताया कि घर वाले लड़की को परेशान कर रहे थे। दोनों छह माह से प्रेम कर रहे थे। उसने लड़की से शादी करने के लिए मना किया था। वह शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। शुक्रवार की रात लड़की ने फोन पर बताया था कि घर वाले उसकी कहीं और शादी करना चाहते थे। वह उसके बिना नहीं रह सकती है। फोन पर बात करने के बाद दोनों शुक्रवार की रात करीब 11 बजे घरों से निकलकर जंगल पहुंच गए। वहां पहले लड़की और फिर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उन्हें उल्टी आई। इसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं रहा। लड़की ही साथ में सल्फास लेकर आई थी।

जहरीले पदार्थ के सेवन से लड़की मौत हुई है। लड़का जिला अस्पताल में भर्ती है, उसका उपचार चल रहा है। लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed