{"_id":"6140f4948ebc3e137b644d8c","slug":"lover-of-who-came-to-meet-the-mother-of-four-children-was-beaten-up-by-the-woman-s-husband-sambhal-news-mbd402689514","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों की मां से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को महिला के पति ने जमकर धुना और बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चों की मां से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को महिला के पति ने जमकर धुना और बंधक बनाया
विज्ञापन
संभल। चार बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग युवक को भारी पड़ गया। महिला के पति ने प्रेमी युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पिटाई की। इसके बाद बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई है। महिला के पति ने जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
सोमवार की रात साढ़े दस बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का प्रेमी मिलने के लिए पहुंचा था। अचानक महिला का पति छत से नीचे कमरे में आया तो प्रेमी युवक बेड के नीचे छिप गया। आहट होने पर महिला के पति ने बेड के नीचे देखा तो महिला का प्रेमी लेटा हुआ था। भागने का प्रयास किया तो महिला के पति ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान जमकर धुनाई की गई और बंधक बना लिया।
गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। महिला के पति ने बताया कि करीब एक वर्ष से उसकी पत्नी और युवक के प्रेम संबंध हैं। कई महीने पहले पकड़ा था तो पंचायत ने माफी मांगने पर छुड़वा दिया था। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी हत्या करने के इरादे से रात साजिश कर रहे थे। महिला के पति ने हयातनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।