{"_id":"653c19655943e8ff070d78f7","slug":"lost-eight-thousand-rupees-while-withdrawing-rs-276-for-online-order-booking-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-3706-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ऑनलाइन ऑर्डर की बुकिंग के 276 रुपये वापस लेने के फेर में गवा दिए आठ हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ऑनलाइन ऑर्डर की बुकिंग के 276 रुपये वापस लेने के फेर में गवा दिए आठ हजार
Sat, 28 Oct 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर। क्षेत्र के गांव गोपाल निवासी चंद्रविजय ने ऑनलाइन बुक किया गया घड़ी का टच कार्ड पसंद न आने पर वापस कर दिया। घड़ी के टच कार्ड की धनराशि की वापसी के लिए गूगल से फिलिप कार्ड कंपनी का ट्रोल फ्री नंबर लेकर संपर्क किया और पूछने पर कार्ड व बैंक अकाउंट की सारी जानकारी दे दी। इसके बाद ठगो ने उसके खाते से आठ हजार रुपये उठा गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी ई है।
चंद्रविजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव की बैंक शाखा में उसका खाता है। ऑनलाइन कंपनी पर घड़ी के टच कार्ड को बुक किया था। उसने टच कार्ड का 276 रुपये का भुगतान अपने क्रेडिट कार्ड से किया था। डिलीवरी मैन टच कार्ड लेकर आया, पर वह पसंद नहीं आया और उसे वापस कर दिया। उसने टर्च कार्ड के 276 रुपये वापस लेने के लिए ऑन लाइन कंपनी का ट्रोल फ्री नंबर गूगल पर सर्च किया। नंबर पर संपर्क करने पर उधर से बोल रही युवती ने ट्रांजेक्शन की डिटेल मांगी।
इसके साथ ही उसने बैंक डिटेल, कार्ड व मोबाइल की सूचना मांगी। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उसके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। उसमें उसके खाते से आठ हजार रुपये की धनराशि भी गायब थी। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।