फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lord Krishna lifted the Govardhan mountain to break Indra's pride.

Sambhal News: इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया गोवर्धन पर्वत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna lifted the Govardhan mountain to break Indra's pride.
चंदौसी(संभल)। आवास विकास कॉलोनी के पुष्प विहार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक कृष्णकांत शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्रदेव के अहंकार को समाप्त करने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। गोवर्धन प्रसंग सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगे। इस दौरान श्रद्धालु श्रीकृष्ण भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन


कथा वाचक कृष्णकांत शास्त्री ने बताया कि गोकुल में जब इंद्रदेव की पूजा की तैयारी चल रही थी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों से इंद्र पूजा का कारण पूछा। गोकुलवासियों ने बताया कि इंद्रदेव वर्षा और वायु प्रदान करते हैं, जिससे खेती होती है और जीवन संभव है। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि पूजा उसी की होनी चाहिए, जो प्रत्यक्ष रूप से जीवन का आधार है।
विज्ञापन

उन्होंने गोकुलवासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश दिया। इस पर गोकुलवासियों ने इंद्रदेव की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू कर दी। इससे क्रोधित होकर इंद्रदेव ने गोकुल पर मूसलाधार वर्षा और आंधी चला दी, जिससे चारों ओर हाहाकार मच गया। कथा वाचक ने बताया कि तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी गोकुलवासियों को उसके नीचे सुरक्षित स्थान प्रदान किया। यह देखकर इंद्रदेव का अहंकार टूट गया और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा याचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रीति जैन, अजय कुमार जैन, संगीता अग्रवाल, रामकृष्ण अग्रवाल, कुमुदिनी शर्मा, हरीश कुमार शर्मा, अंशु शर्मा, अवनीश कुमार मिश्रा, मीना सक्सेना, उत्कर्ष गुप्ता, सच्चिदानंद शर्मा, अवनीश शर्मा, राजीव शर्मा, चंचल गोयल, अंकुर अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed