{"_id":"aeb7c0c093acce006c59a035de1f2c9f","slug":"loot-in-sambhal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को बंधक बनाकर चार घरों में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को बंधक बनाकर चार घरों में लूट
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र बदमाशों ने शनिवार की रात करीब एक बजे गुमथल के चार घरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने परिजनों को तमंचे से मौत का भय दिखाकर दो घंटे लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश जंगल की ओर भाग गए। चारों घरों से बदमाश करीब एक लाख माल ले गए हैं।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में शनिवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने ग्राम गुमथल के चार घरों में धावा बोल दिया। बदमाशों ने गांव के बाहर स्थित घरों को निशाना बनाया है। बदमाश सबसे पहले जग्गू पुत्र लेखराज के घर पर धावा बोला।
जग्गू अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे।आहट होने पर जग्गू और उसकी पत्नी जाग गई। दोनों को बदमाशों ने तमंचे से मौत का भय दिखाया। बदमाश जग्गू के घर से 15000 रुपये नकद और दो मोबाइल लूट कर ले गए। इसके बाद गांव के ही मित्रपाल के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन
दंपति और बच्चों को तमंचे से मौत का भय दिखाया। बदमाश मित्रपाल के घर से दो जोड़ी चांदी की चेन, एक जोड़ी सोने के कुंडल, चार हजार नकदी लूट ली। मित्रपाल के बाद बदमाशों ने नजदीक में ही रामप्रसाद पुत्र चिरंजी के घर को निशाना बनाया। रामप्रसाद की वृद्ध मां रामश्री को धमकाया।
विरोध करने पर धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बदमाश रामप्रसाद के घर से 30000 रुपये लूट कर ले गए। पड़ोस में रफेदीन पुत्र बन्ने खां के घर जा धमके। दो बदमाशों ने परिजनों को कब्जे में लिया। शेष लूटपाट करने लगे।चांदी की चेन, मोबाइल और 700 रुपये लूटकर ले गए।
लघुशंका के लिए जा रहे लक्ष्मन पुत्र जुगल किशोर से 1100 रुपये लूट लिए। लूटपाट कर बदमाश जंगल की ओर चले गए। शोर मचाने पर पीड़ितों को बंधन मुक्त किया। ग्रामीण एकत्र हो गए। लूट की वारदात से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना स्थलों का मौका मुआयना किया है।